ऐ वतन हम को तुम पर नाज है

Pramod Kumar Saini
5

 ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 

नमस्कार ये मेरी रचना E Vatan Hamko Tumpar Naj Hai (ऐ वतन हम को तुम पर नाज है) एक व्यंग्य है जिसके माध्यम से मैंने वर्तमान सामाजिक व्यवस्था पर एक सीधा प्रहार करने का प्रयास किया है।  आशा करता हूँ मेरा ये प्रयास आपको पसंद आयेगा। 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है

 ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 

सस्ता बहुत है ईमान 

पर महँगा  क्यों प्याज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


सुखी पड़ी है डालियाँ 

हर ज़ुबान पे है गालियाँ 

सर पे भ्रष्टाचारी  है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


समय की इस रफ़्तार में 

बेरोजगारी खड़ी है कतार में 

आस बस नौकरी की आज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


चोरों के हाथ में है रखवाली 

जैसे जीजा के साथ हो साली 

खतरे में सब काज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


थोक के भाव बिकती है डिग्रियां 

इसका भी शुक्रिया, उसका भी शुक्रिया 

महंगाई ने बजाया हर साज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


टीचर बन गये है फ़टीचर 

अनपढ़ हो गये हैं मिनिस्टर 

न शर्मों-हया, न लाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


ऐ वतन हम को तुम पर नाज है



होती नहीं  है सगाई 

पूछते है -क्या है कमाई 

गंजे के सर पे देखो खाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


क्या मैं बताऊँ अब सच्चाई 

सोते तो है, मगर अपनी नहीं है चटाई 

सर पे अरबों-खरबों का ब्याज़ है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


बदल गई  है  नौजवानों की चाल 

जींस, टी-शर्ट का है ब्वाल 

पाश्चात्य संस्कृति का ये तो आगाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


 लड़कियों में बढ़ने लगा है फ़्लर्ट 

साड़ी-सूट की जगह आ गया है मिनी स्कर्ट 

चेहरें पर पाउडर का मसाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


अखबारों में बस खबर एक है छाई 

कंही बलात्कार, कंही लड़की है भगाई 

संकट में नारी समाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


गुटखे को है शौक से चबाते 

खनी को ले होंठ तले दबाते 

विस्की, बियर का लेते सुबह-शाम डोज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


जेब में है हर एक के है मोबाइल 

एस एम एस  का है नया  स्टाइल 

चारों  ओर  मिस कॉल की गाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


हमने तो बस आपको आईना  है दिखाया 

हकीकत से है आपको मिलाया 

न समझो हम दगाबाज है 

ऐ वतन हम को तुम पर नाज है 


आपका अपना कवि 

प्रमोद कुमार सैनी 

(प्रेम) 

Post a Comment

5Comments

Please do not enter any spam link in the comment box.

Post a Comment