पत्थरों में ईमान ढूंढ रहे हो

Pramod Kumar Saini
5

Best Dil Ko Chhu Lene Wali Shayari In Hindi

दिल को छू लेने वाली शायरी

Iman Dhundh Rahe Ho

नमस्कार पाठकों, हमारे ब्लॉग Iman Dhundh Rahe Ho में आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ Best Dil Ko Chhu Lene Wali Shayari In Hindi ।। दिल को छू लेने वाली शायरी।  ये सब दिल की गहराई से निकली हुई काव्य रचनायें है। 

www.poetryfort.com


उल्फत के दरिया में इंसान ढूंढ रहे है।


1.
पत्थरों में ईमान ढूंढ रहे हो,
बड़े बेखबर हो;
उल्फत के दरिया में इंसान ढूंढ रहे है।

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)

मैं नहीं बदलूँगा।

2.
मेरा वक्त बदले न बदले
मैं नहीं बदलूँगा।
बस तुम मत बदलना
गर बदल गये तो 
मैं नही सम्भलूँगा।।

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)
www.poetryfort.com

खुदा की नायाब देन

3.
खुदा की नायाब देन,
बेटियां मेरी शुकुन और चैन।
आँगन में बहार,
बेटियां मेरी सद्व्यवहार।
खुशियों का शुरूर,
बेटियां मेरी कोहिनूर।
अंधकार में उजियारा,
बेटियां मेरी बुढ़ापे का सहारा।
एक उजली किरण,
बेटियां मेरी ईश्वर का सुमिरण।
बेटे गर बुढ़ापे की लाठी,
तो बेटियां मेरी कद और काठी।

सभी बेटियों को समर्पित

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)

आंखों पर बस मतलब का जाला है

4.
हालातों का ऐसा बोलबाला है
लब है सिले हुये
आंखों पर बस मतलब का जाला है
अब मेरा चैन और शुकुं खो रहा है
क्या खूब गुजारा हो रहा है।।

ये कौन है जो बिन आंसू रो रहा है
दुख के दरिया में अपने जख्म धो रहा है
मखमल के गद्दों को छोड़ कांटो पर सो रहा है
क्या खूब गुजारा हो रहा है।।

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)
www.poetryfort.com


साहिल पर सब बदल जाते है

5.
तुमने अच्छा किया जो भूल गये,
सारे गीले शिकवे अपने पराये।
साहिल पर सब बदल जाते है,
हम है जो बैठे है दिल मे कई जख्म दबाये।

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)

जख्म वो भी है जो रूह पर नासूर बनाये

6.
कातिल वो ही नहीं जो जिस्म पर खंजर चलायें,
कातिल वो भी है जो लफ़्ज़ों से घाव लगाये।
जख्म वो ही नहीं जो जिस्म से लहू बहाये, 
जख्म वो भी है जो रूह पर नासूर बनाये।

प्रमोद कुमार सैनी
(प्रेम)
www.poetryfort.com

पाठकों मेरी रचनाओं को इतना प्यार और स्नेह देने के लिये, धन्यवाद । इसी प्रकार की अन्य रचनाओं को पढ़ने के लिए आप हमसे जुड़े रहिये।
धन्यवाद।।

Post a Comment

5Comments

Please do not enter any spam link in the comment box.

Post a Comment